logo

वीमेंस क्रिकेट : 286 रन का लक्ष्य मिला था, 8 रन पर ढेर हो गई पूरी टीम; मिली 278 रन की बड़ी हार

pakur5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जेएससीए विमेंस अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट पाकुड़ में खेला जा रहा है। शनिवार को रांची और कोडरमा के बीच मुकाबला हुआ। जहां रांची ने कोडरमा को 278 रन से हराया। रांची की टीम से रिद्धिमा गौतम ने शानदार 132 रन बनाया। वहीं रांची की टीम से शानवी ने शादी गेंदबाजी की। इसके लिए रिद्धिमा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो शानवी ने 7 रन देकर 6 विकेट झटके।


20 ओवर में 286 रन रांची ने बनाया
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 286 रन बनाए। रांची की रिद्धिमा गौतम ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का मन मोहा और शानदार 132 रनों की पारी खेली। टीम के लिए रागिनी ने 62 व गुरलीन ने 23 रनों का योगदान दिया। वहीं कोडरमा की सुमन को एक‌ विकेट प्राप्त हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडरमा की टीम का 8 विकेट महज 6.3 ओवर में गिर गया। रांची की शानवी ने मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने महज 7 रन देकर विपक्षी टीम के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रिद्धिमा को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Tags - JharkhandJharkhand newsJharkhand womens cricket